Trump Tariff: भारत समेत कहां-कहां फूटा ट्रंप का 'टैरिफ बम'? ये रही लिस्ट... अब तक कौन जीता और कौन हारा? - India Brazil Canada Mexico full list of nations facing Trump Tariff know Who winning big and who losing badly tutc - AajTak


AI Summary Hide AI Generated Summary

Trump's Tariffs: A Global Impact

The article details the impact of tariffs imposed by Donald Trump's administration on various countries. Brazil faced the highest tariff at 50%, while India, despite earlier suggestions of a lower rate, was hit with a 25% tariff. Other countries affected include Myanmar, Laos, Cambodia, Thailand, Bangladesh, Serbia, Canada, Mexico, South Africa, Bosnia and Herzegovina, Sri Lanka, Algeria, Iraq, Libya, China, Brunei, Malaysia, South Korea, Vietnam, Indonesia, the Philippines, and Japan, with tariffs ranging from 15% to 50%.

Winners and Losers

The article analyzes the winners and losers of this trade war. Vietnam, with a 20% tariff, is presented as a significant winner, gaining a competitive advantage over India in sectors like electronics, textiles, and seafood. Indonesia and the Philippines, with 19% tariffs, are also in advantageous positions. Malaysia, facing the same 25% tariff as India, is also considered a winner due to the absence of additional penalties imposed on India. Conversely, countries like Bangladesh and Sri Lanka are shown as losers, facing high tariffs that severely impact their competitiveness.

India's Situation

The imposition of the 25% tariff on India is considered a major setback, especially considering prior assurances of a lower rate. However, the article argues that while this hurts India, it also significantly impacts neighboring countries like Bangladesh and Sri Lanka, allowing India a potentially stronger position to maintain market share.

Sign in to unlock more AI features Sign in with Google

एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से लगातार India-US Trade Deal को लेकर अपडेट जारी करते हुए संकेत दिए जा रहे थे कि भारत पर टैरिफ 20 फीसदी से नीचे रह सकता है, तो वहीं अब उनके ऐलान ने हैरान कर दिया है, क्योंकि भारत पर 25% का हाई टैरिफ लगाने के साथ ही रूसी कारोबार करने पर जुर्माने का भी ऐलान किया है. 

अब तक ट्रंप ने जिन देशों पर टैरिफ बम फोड़ा है, उस लिस्ट में ब्राजील 50% के साथ सबसे ऊपर है, तो कई देशों के साथ हुए समझौते के बाद उन्हें टैरिफ में राहत भी दी गई है. भारत की अगर बात करें, तो India-US Trade Deal पर फैसला होने से पहले ही अमेरिका की ओर से 25% टैरिफ का झटका दे दिया गया है. आइए कारण समेत समझते हैं टैरिफ की इस जंग में आखिर कौन से देश जीतते नजर आ रहे हैं और कौन से हारते? 

अब तक इन देशों पर 15% से 50% तक टैरिफ अमेरिका की ओर से अब तक जिन देशों के लिए नए टैरिफ का ऐलान किया जा चुका है और इन्हें ट्रंप टैरिफ लेटर भी भेजे जा चुके हैं, उस लिस्ट में सबसे नया नाम भारत का है. अगर नजर डालें, अब तक तमाम देशों पर लगाए गए Tariff Rates के बारे में तो ट्रंप ने सबसे बड़ा झटका ब्राजील को दिया है.  

देश टैरिफ ब्राजील 50% म्यांमार 40% लाओस 40% कंबोडिया 36% थाईलैंड 36% बांग्लादेश 35% सर्बिया 35% कनाडा 35% मेकिस्को 30% दक्षिण अफ्रीका 30% बोस्निया और हर्जेगोविना 30% श्रीलंका 30% अल्जीरिया 30% इराक 30% लीबिया  30% चीन 30% भारत 25% ब्रूनेई 25% मलेशिया 25% साउथ कोरिया 25% वियतनाम 20% इंडोनेशिया 19% फिलिपींस 19% जापान 15%

अन्य देशों की बात करें, तो इस लिस्ट में कजाखिस्तान (25%), मोल्दोवा (25%), ट्यूनिशिया (25%) और यूरोपीय यूनियन 15% के साथ शामिल है. इन सभी देशों पर 1 अगस्त 2025 से नया टैरिफ लागू होने जा रहा है, लेकिन इस बीच सबसे अधिक चौंकाने वाला फैसला अमेरिका की ओर से भारत को लेकर किया गया है. 

20% से नीचे रहने की थी उम्मीद  इससे पहले ट्रंप की ओर से लगातार भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत के दौरान संकेत दिया जा रहा था कि US Tariff On India 20 फीसदी के नीचे रह सकता है. Trump ने कहा था कि जरूरी नहीं है कि हर देश को लेटर भेजा जाए, जो व्‍यापारिक साझेदार हैं, उनपर 15 से 20 फीसदी तक ही होगा. लेकिन अब जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ और रूस के साथ कारोबार पर जुर्माने का भी ऐलान किया है, तो ये उम्मीदों के विपरीत और चौंकाने वाला है. 

डोनाल्ड ट्रंप" class="lazyload" data-entity-type="file" data-entity-uuid="803f06f2-2ab0-45be-ab4d-6d4873c2361a" id="" src="https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/inline-images/donald-trump-11.jpg" title="" />

भारत में चिंता, वियतनाम में जश्न! भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के ऐलान से जहां भारतीय निर्यातकों में चिंता बढ़ी है, तो वहीं दिल्ली से हजारों मील दूर वियतनामी निर्यातक चुपचाप इसे लेकर जश्न मना रहे हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि अमेरिका जाने वाले अपने माल पर सिर्फ 20% टैरिफ के साथ, Vietnam अब भारत पर 5 अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर रहा है. लेकिन बात सिर्फ अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि समय, स्थिति और तैयारी की भी है. 

वियतनाम पहले से ही कई प्रमुख सेक्टर्स में भारत के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, मरीन फूड (खासकर झींगा) शामिल हैं. ये क्षेत्र भारत के अमेरिका को 91 अरब डॉलर के निर्यात का लगभग 5% हिस्सा हैं और वियतनाम इन्हें हथियाने के लिए तैयार है. इसकी सप्लाई चेन भी मजबूत है और अमेरिकी खरीदारों के साथ इसके संबंध भी मजबूत हैं. इसके अलावा वियतनाम ने टैरिफ युद्ध (Tariff War) बढ़ने से पहले ही अमेरिका से व्यापार समझौता भी कर लिया है और पहले कदम उठाने का उसे फायदा मिलता भी नजर आ रहा है. 

इंडोनेशिया-फिलीपींस भी मजबूत स्थिति में न केवल वियतनाम, बल्कि इंडोनेशिया (Indonesia)  भी फायदे वाले देशों की लिस्ट में है. जुलाई 2025 के व्यापार समझौते के चलते जकार्ता के निर्यातकों को 19% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, जो भारत पर लगाए गए टैरिफ की तुलना में 6 फीसदी कम है. अगर ट्रंप के ऐलान के मुताबिक, रूसी कारोबारी से जुड़े जुर्माने को भी जोड़ दिया जाए, तो ये और अच्छी स्थिति में नजर आता है. हालांकि, इंडोनेशिया कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और पाम ऑयल जैसे हाई वैल्यू वाले सेक्टर्स पर फोकस्ड है. 

Philippines को भी पहले के 20% से राहत देते हुए 19% की टैरिफ लिस्ट में रखा गया है और भारत की तुलना में इसे खासतौर पर कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में मामूली लाभ मिलने की संभावना है. बात मलेशिया (Malaysia) की करें, तो इसपर टैरिफ तो भारत के समान ही 25% है, लेकिन भारत के लिए किए गए अतिरिक्त जुर्माने के ऐलान के बाद ये भी जीतने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो जाता है, क्योंकि मलेशिया पर ऐसा कोई बोझ न होने की स्थिति में बढ़त हासिल करता दिख रहा है. खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सेक्टर में, जहां वह भारत से सीधे प्रतिस्पर्धा करता है.

भारत में चिंता, लेकिन US टैरिफ से बेहाल ये देश भारत के लिए जहां ट्रंप का 25 फीसदी टैरिफ बड़ा झटका माना जा रहा है, तो वहीं इसकी तुलना में दक्षिण एशियाई पड़ोसियों का तो इससे भी बुरा हाल है और ये Tariff War में हारते हुए नजर आए हैं. इन देशों की लिस्ट में बांग्लादेश, जो कभी कपड़ा सेक्टर में एक प्रमुख प्रतिस्पर्धी था, अब 35% टैरिफ का सामना कर रहा है. जिससे उसके प्रोडक्ट भारतीय उत्पादों की तुलना में कम प्रतिस्पर्धी हो गए हैं. ऐसा तब है कि जबकि उसका 6 अरब डॉलर का गारमेंट सेक्टर पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहा है. श्रीलंका अपने 1.9 अरब डॉलर के कपड़ा निर्यात पर 30% टैरिफ से जूझ रहा है. 

खास बात ये है कि Trump Tariff भारत को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन यह पड़ोसी देशों को भी बेहाल कर रहा है. वियतनाम जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देश जहां US Market में प्रोडक्ट्स की कमी को पूरा करने के लिए तैयार है, तो दक्षिण एशिया के लिए भारत अप्रत्याशित रूप से मजबूत प्लेयर नजर आ रहा है और अपने संघर्षरत पड़ोसियों से बाज़ार में हिस्सेदारी लेने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Was this article displayed correctly? Not happy with what you see?

Taskify Tabs Logo
💡 Tip: Keep your browser clean

If you're reading a lot of articles and drowning in open tabs, try our official companion tool, Taskify Tabs. It instantly converts your cluttered open tabs into an organized task board so you can save articles for later and free up memory.

Install Taskify Tabs for Chrome →

Share this article with your
friends and colleagues.

Facebook



Share this article with your
friends and colleagues.

Facebook