Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (26 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, and Other Signs | 26 मई का राशिफल: वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा और नौकरी में पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिलने की संभावना है | Dainik Bhaskar


This article provides daily horoscope predictions for May 26, 2025, for all 12 zodiac signs, focusing on career, love, and health.
AI Summary available — skim the key points instantly. Show AI Generated Summary
Show AI Generated Summary

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (26 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs

26 मई का राशिफल:वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा और नौकरी में पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिलने की संभावना है

26 मई, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र शोभन और चर नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिल सकता है।

मिथुन राशि वालों की प्रॉपर्टी की अच्छी डील हो सकती है। तुला राशि वालों को बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। इनके अलावा कुछ राशियों को नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। वहीं, कुछ लोगों के लिए सामान्य दिन बितेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष - पॉजिटिव: आज किसी बड़े व्यक्ति की मदद से आपकी पुरानी समस्या का समाधान मिल जाएगा। आप राहत और सुकून महसूस करेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के विवाह से जुड़े कामों की भी योजना बनेगी। नेगेटिव: किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। ससुराल पक्ष को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। शांति से समस्या का हल निकालें। फालतू कामों में खर्चे ज्यादा रहेंगे। करियर: कार्यक्षेत्र में इस समय कोई भी नया काम या योजना सफल नहीं होगी। मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। मेहनत ज्यादा होगी और नतीजे कम मिलेंगे, ऐसी स्थिति बनी हुई है। सरकारी दफ्तरों में ज्यादा काम होने से तनाव का माहौल रहेगा। लव: परिवार के लोगों का एक-दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को ठीक बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम और ध्यान में भी कुछ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 7

वृष - पॉजिटिव: ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। युवाओं को मीडिया या इंटरनेट से नई-नई जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें भविष्य के निर्णय लेने में काफी मदद मिलेगी। नेगेटिव: लोगों के बीच किसी की भी बुराई या निंदा न करें। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई अप्रिय या बुरा समाचार मिलने से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। करियर: कार्यक्षेत्र में व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे। इससे भविष्य को लेकर चल रही योजनाएं कुछ हद तक सुलझ जाएंगी। नौकरी करने वालों को भी अपनी पसंद की जगह पर तबादला मिलने की संभावना है। लव: शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी आपस में सहयोग करके कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे। घर में अनुशासन भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे अपना पूरा ध्यान रखें। वाहन भी सावधानी से चलाने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन - पॉजिटिव: पढ़ाई, रिसर्च, लेखन जैसे कामों के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक मामलों में आपके सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों को किसी उपलब्धि के मिलने से आपको सुकून मिलेगा। जरुरतमंद लोगों की भी मदद करें। नेगेटिव: बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, वरना इसका नुकसान आपको ही भुगतना पड़ेगा। रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए खास कोशिशें करनी पड़ेंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। करियर: व्यवसाय से संबंधित बातों पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण जान-पहचान के लोगों को और अधिक मजबूत करें। प्रॉपर्टी के कारोबार में अच्छी डील हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को भी ऑफिस के काम से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। लव: पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य: सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस वाली चीजों के सेवन से बचें। अपनी दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क - पॉजिटिव: किसी नजदीकी संबंधी के यहाँ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपकी किसी सही कार्य शैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। युवाओं को अपनी किसी योजना को पूरा करने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव: किसी को पैसा उधार देना पड़ रहा है, तो उसकी वापसी जरूर पक्की कर लें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बुरे स्वभाव के लोगों से दूर रहें। उनकी संगत करने से आपकी भी बदनामी हो सकती है। करियर: व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। परंतु मन के मुताबिक परिणाम न मिलने से मन कुछ परेशान भी रहेगा। अभी हालात बेहतर नहीं हैं, इसलिए शांति और धैर्य बनाए रखना ही ठीक है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने पर भी ध्यान दें। लव: पारिवारिक मामलों में अपना योगदान बनाए रखें। सबको अपने व्यक्तिगत कामों में आजादी देना भी जरूरी है। विपरीत लिंग के लोगों से उचित दूरी रखें। स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ज्यादा तनाव का असर आपकी काम करने की क्षमता और पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह - पॉजिटिव: आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। युवाओं में हर काम को लगन से करने की इच्छा रहेगी। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ भी लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करवाने की योजना बन सकती है। नेगेटिव: किसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर यही है कि आपसी संबंधों में एक निश्चित दूरी भी बनाए रखना चाहिए। परिवार संबंधी कामों में कुछ रुकावटें रहेंगी। परंतु समय आने पर हालात ठीक हो जाएंगे। यात्रा न करें। करियर: इस समय कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालाँकि फोन के माध्यम से काम चलते रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कामों में अच्छी सफलता भी मिलेगी। गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहें। लव: घर में तालमेल और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा, जिससे आप घर आकर खुश होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से कुछ आलस और सुस्ती आ सकती है। योग, व्यायाम आदि नियमित रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या - पॉजिटिव: दिन की शुरुआत सुकूनभरी रहेगी। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। सामाजिक संबंधों का दायरा भी बड़ा होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और तनावमुक्त होकर आप अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव: बुरे स्वभाव के कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता न करें, आपका कोई नुकसान नहीं होगा। बेहतर होगा कि अपने काम में व्यस्त रहें। कहीं भी उधार देने से पहले वापसी भी सुनिश्चित करें। करियर: व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे। आप अपनी अच्छी आदतों से नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे, लेकिन अपनी योजनाओं और काम करने के तरीके को किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरी करने वाले लोग अपने काम बहुत सावधानी से करें। लव: आपके प्रयास पारिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाए रखेंगे। परंतु प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहम आने से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

तुला - पॉजिटिव: मीडिया, मार्केटिंग, ऑनलाइन जैसी गतिविधियों पर ध्यान दें। आपके लिए इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी काम तथा मेहनत का पूरा फल मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। नेगेटिव: इस अच्छे समय का पूरा उपयोग करें। आलस और सुस्ती को हावी न होने दें। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करें। कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बनेगा। बच्चों का सही मार्गदर्शन करना उनके लिए मददगार रहेगा। करियर: व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का भी मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि किसी प्रकार के कागजी काम में गलती होने की आशंका बन रही है। लव: जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। आपसी संबंधों में और भी अधिक नजदीकी आएगी। मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेगा। स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना जरूरी है। वरना कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक - पॉजिटिव: खुशनुमा दिन बीतेगा। अपने नजदीकी व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की भी अच्छी संभावना बन सकती है। नेगेटिव: किसी लापरवाही की वजह से वरिष्ठ लोगों की नाराजगी सहनी भी पड़ सकती है। आलस और सुस्ती की वजह से आपकी कार्यप्रणाली में कमी आएगी। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आज किसी भी तरह का लेन-देन या उधारी वाला काम न करें। करियर: व्यवसाय में अभी मन के मुताबिक काम नहीं बनेंगे। परंतु मौजूदा हालात को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में अव्यवस्थित माहौल रहने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। लव: जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद रहेंगे, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है इसलिए अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखें। स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम और योगा पर अवश्य ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

धनु - पॉजिटिव: प्रभावशाली तथा सम्मानित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप एक खास मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ होने से खुशी रहेगी। अपने जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए पारिवारिक सदस्यों के साथ योजनाएं भी बनेंगी। नेगेटिव: जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, उसे शांति और गंभीरता से समझें। क्योंकि जल्दबाजी और ज्यादा भावुक होने पर गलत निर्णय भी हो सकते हैं। इस समय कोई भी जगह बदलने के लिए समय अच्छा नहीं है। करियर: व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। फैक्ट्री, इंडस्ट्री से संबंधित व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने के लिए अभी समय अच्छा नहीं है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। लव: शादीशुदा जीवन सुखद और खुशहाल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले या धार्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

मकर - पॉजिटिव: घर या व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजना बन सकती है। ऐसा करना लाभदायक भी रहेगा। आपका योजना बनाकर काम करना तथा सकारात्मक सोच आपके तथा परिवार के लिए नई दिशा प्रदान करेंगी। नेगेटिव: अपनी कामयाबी का दिखावा न करें। अपनी खास योजनाएं भी गुप्त रखें। लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। कुछ अनिद्रा और बेचैनी जैसी स्थिति भी महसूस होगी। करियर: कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। व्यवस्था बनाए रखने में भी कुछ दिक्कत रहेगी। इसलिए सहयोगियों तथा घर के अनुभवी लोगों के निर्णयों को प्राथमिकता दें। अपनी फाइलें तथा कागजात सुव्यवस्थित रखें। नौकरी करने वाले लोग जल्दी अपना मनचाहा प्रोजेक्ट प्राप्त करेंगे। लव: पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर का माहौल और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें। स्वास्थ्य: वायु, गैस आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या बनी रहेगी। खानपान के प्रति बहुत अधिक सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ - पॉजिटिव: धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था आपको मौजूदा नकारात्मक परिस्थितियों में भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने काम और मेहनत पर भरोसा रखें, निश्चित ही आप सफलता और उपलब्धि हासिल कर लेंगे। नेगेटिव: फाइनेंस संबंधी कोई भी काम आज टालना ही बेहतर है। किसी के साथ भी बहस में न उलझें, पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। विद्यार्थी लोग अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। करियर: प्रॉपर्टी से संबंधित अच्छी डील हो सकती है। परंतु ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। कार्यस्थल में आज कोई महत्वपूर्ण काम किसी सहयोगी की मदद से आसानी से पूरा हो जाएगा। नौकरी में ज्यादा काम थका देगा। लव: शादीशुदा जीवन में सभी का एक-दूसरे के प्रति तालमेल बना रहेगा। जिससे परिवार तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी की परेशानी रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ पदार्थों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

मीन - पॉजिटिव: समय बहुत ही सकारात्मक है। परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और मेहनत आपको आपके कामों में सफलता देगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की भी तारीफ होगी। नेगेटिव: मन में बेवजह ही कुछ उदासी जैसी स्थिति महसूस होगी। क्रोध, जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपने आप को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। करियर: वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। इस समय अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा अपने कामों के प्रति लगा दें। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसमें अपने गुस्से और नाराजगी पर काबू रखना जरूरी है। लव: परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि मस्ती भरा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। अपने खान-पान के प्रति बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Was this article displayed correctly? Not happy with what you see?

Tabs Reminder: Tabs piling up in your browser? Set a reminder for them, close them and get notified at the right time.

Try our Chrome extension today!


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device