Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (24 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 24 अप्रैल का राशिफल: मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, कर्क राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम होने की संभावना है | Dainik Bhaskar


AI Summary Hide AI Generated Summary

April 24, 2025 Horoscope:

This daily horoscope, provided by astrologer Dr. Ajay Bhambi, details predictions for all 12 zodiac signs based on planetary positions, indicating a favorable day for Gemini and Scorpio, with extra income potential for Cancer. It also suggests good investment opportunities for Leo and business benefits for Virgo. The horoscope provides a detailed analysis of positive and negative aspects, career prospects, love life, and health for each sign. Specific advice is given for each sign, including lucky colors and numbers.

Key Predictions:

  • Gemini and Scorpio: Favorable day, potential for good luck.
  • Cancer: Possibility of extra income.
  • Leo: Auspicious day for investments.
  • Virgo: Potential for business profits.

The horoscope for each sign offers detailed insights into career, love life and health, along with recommendations for specific actions. For example, it advises against impulsive decisions for Leo, while suggesting that Cancerians maintain family harmony. Overall, the article provides a comprehensive daily horoscope, offering both general predictions and specific advice tailored to each zodiac sign.

Sign in to unlock more AI features Sign in with Google

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (24 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

24 अप्रैल का राशिफल:मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, कर्क राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम होने की संभावना है

24 अप्रैल, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम होने की संभावना है।

निवेश करने के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। कन्या राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन...

मेष - पॉजिटिव: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। पूरे मन से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। नेगेटिव: आलस और सुस्ती जैसी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह समय बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने का है, और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। युवा दोस्तों के साथ बहुत ज्यादा बातचीत और गपशप में अपना समय बर्बाद न करें तथा अपने कामों पर ध्यान दें।

करियर: कारोबार में यदि आप नई गतिविधि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह से सोच विचार अवश्य कर लें, क्योंकि उसमें कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन रखना उनकी काम करने की क्षमता पर बुरा असर डालेगा। अपने दस्तावेज आदि बहुत संभालकर रखें। लव: पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल से कोई भी समस्या आसानी से हल हो सकती है। मित्रों के साथ पारिवारिक मिलन खुशी और नई ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य: कुछ समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आराम मिलेगा। रोग से मुक्ति पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

वृष - पॉजिटिव: कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आपको सही मार्गदर्शन मिलने से समस्याएं हल भी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई या खोज संबंधी कामों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में संबंधियों का आना जाना लगा रहेगा और आप उनकी मेहमान नवाजी में सुखद समय बिताएंगे। नेगेटिव: दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इस समय किसी भी तरह का लेन देन करना नुकसानदायक हो सकता है। खासकर भाइयों के साथ किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

करियर: व्यापारिक गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी, लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान दें, लापरवाही न करें। कमीशन से जुड़े कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। विशेष रूप से नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। लव: घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य: गुस्से और आवेश पर काबू रखें। ज्यादा तनाव न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन - पॉजिटिव: कुछ समय से आप जिन कामों के लिए कोशिश कर रहे थे। उन कामों के पूरे होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्य आपके साथ है, अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। नेगेटिव: कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए इन सब से सावधान रहना बहुत जरूरी है। आज यात्रा को टाल दें, क्योंकि कुछ परेशानियां आ सकती हैं। यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें।

करियर: व्यापारिक संपर्क बढ़ेंगे। बाहरी सोर्स से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि वे लीक हो सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोग गलत काम में दिलचस्पी न लें। लव: पति पत्नी दोनों ही अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन एक दूसरे के प्रति विश्वास रिश्तों को मजबूत बनाए रखेगा। स्वास्थ्य: थायराइड और रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क - पॉजिटिव: अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं, जिससे मन खुश रहेगा और कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता या तनाव से थोड़ी राहत मिलेगी। अतिरिक्त आय प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज मस्ती के लिए भी निकालें। नेगेटिव: पारिवारिक मामलों में दखल देना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाई बहनों के साथ रिश्तों में खटास भी आ सकती है। कामों में अनावश्यक देरी और रुकावट आने से युवा वर्ग थोड़ा निराश महसूस करेंगे, लेकिन हिम्मत हारने की बजाय दोबारा प्रयास करें।

करियर: कारोबार में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। साथ ही किसी के साथ भी कोई व्यापारिक बातचीत करते समय पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। लेन देन संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोग पैसे से जुड़े कामों को बहुत सावधानी से करें। लव: पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और उचित तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में आपसी नजदीकियां और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ तनाव की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह - पॉजिटिव: यदि आप किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उससे संबंधित निर्णय लेने का अच्छा समय है। घर के बड़ों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बिताएं, इससे आपको आत्मिक और मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव: अनावश्यक बढ़ते खर्च आपकी चिंता का कारण बनेंगे। जल्दबाजी और बहुत ज्यादा उत्साह की वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं, इसलिए व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। इस समय कुछ भागदौड़ की स्थिति भी रहेगी।

करियर: साझेदारी वाले व्यवसाय में आपसी रिश्तों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। किसी भी व्यवसाय में अपना ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रचार पर ज्यादा लगाएं। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने ऑफिस के कामकाज के तरीके में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। लव: परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में समय बीतेगा, घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को कोई उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही न बरतें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या - पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम से जुड़ी योजनाएं बना लें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आपके काम बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ खरीदारी आदि में भी सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव: बच्चों के साथ डांट फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करें। किसी भी तरह के लेन देन संबंधी किसी काम में गलती होने से नुकसान होने की स्थिति बन रही है, जिसकी वजह से रिश्ते भी खराब हो सकते हैं।

करियर: बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखने से उनकी काम करने की क्षमता में सुधार आएगा। लव: पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ मिलकर समय बिताने से रिश्ते और अधिक मधुर होंगे। स्वास्थ्य: जोड़ों और घुटनों से संबंधित दर्द फिर से उठ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4

तुला - पॉजिटिव: अपनी निजी गतिविधियों के साथ साथ दूसरे कामों में भी आपका योगदान बना रहेगा। इस समय अपनी वित्तीय योजना संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। कलात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव: विवादित मामलों से दूर रहें और किसी की गलत बात को सहन न करें, वरना बिना किसी कारण के लोग आप पर हावी हो सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, उनकी देखभाल करना आपकी पहली प्राथमिकता है।

करियर: व्यवसायिक कार्य प्रणाली में समय के अनुसार बदलाव की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थितियों के कारण व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। उनके सहयोग से व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। लव: पारिवारिक वातावरण सहयोगी और खुशनुमा रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंधों का प्रभाव आपके घर की सुख शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य: खांसी जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी, अपना ध्यान रखें और आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

वृश्चिक - पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति आपके भाग्य को और अधिक मजबूत कर रही है। सफलता पाने के लिए दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने निजी काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। बच्चों की समस्याओं को सुनें और उन्हें सुलझाएं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव: किसी भी परिस्थिति में अपना व्यवहार खराब न होने दें। गुस्से और जिद में आकर रिश्ते खराब हो सकते हैं। आय के साथ साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी, इसलिए बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। यह समय किसी भी तरह की यात्रा करने के लिए उचित नहीं है।

करियर: व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रूप से चलती रहेगी। साथ ही आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आयात निर्यात से जुड़े कामों में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपना लक्ष्य निर्धारित समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव: घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पवित्रता रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य: गैस और कब्ज जैसी शिकायत से परेशान रह सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और देसी चीजों का भी सेवन करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

धनु - पॉजिटिव: आज घर में कुछ नया करने और सजावट को लेकर कुछ बातचीत होगी, और परिवार के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उसका बजट जरूर बना लें, ताकि आर्थिक परेशानियों से बचा जा सके। नेगेटिव: ध्यान रखें कि घर की व्यस्तता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी थे। इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत आवश्यक है। कभी कभी गुस्सा या वाणी में कड़वाहट के कारण बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है।

करियर: व्यवसायिक क्षेत्र में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। कर्मचारियों की कुछ लापरवाही का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है और किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका लग रही है। सरकारी नौकरी में कोई समस्या आ सकती है। लव: प्रेम संबंधों में आपके गुस्से की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 1

मकर - पॉजिटिव: किसी प्यारे मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी, और किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ समय निकालकर किसी सेवा संस्थान से जुड़ें, इससे आपको बहुत शांति मिलेगी। शुभचिंतकों की सलाह और मार्गदर्शन बना रहेगा। नेगेटिव: ध्यान रखें कि अहंकार में आकर किसी का अपमान भूलकर भी नहीं करना है। आय की स्थिति बेहतर होने के साथ साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ निजी मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य और शांतिपूर्ण रवैया रखें।

करियर: मीडिया से संबंधित कोई खास फायदेमंद जानकारी मिल सकती है। लेकिन अभी काम करने के तरीके में कोई भी बदलाव लाने की कोशिश न करें, पहले उस पर और ज्यादा सोच विचार कर लें। किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिलना आपको हैरान कर देगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लव: घर में नई चीजों की ऑनलाइन खरीदारी संभव है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशनुमा रिश्ते रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या रखने से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ - पॉजिटिव: समय आपके अनुकूल है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान संबंधी भी कोई समस्या हल करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियां अच्छी चल रही हैं, उनका सही इस्तेमाल करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। नेगेटिव: किसी रिश्तेदार के साथ कुछ वाद विवाद की स्थिति होने की आशंका है, लेकिन अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। आपका यह स्वभाव बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खर्चा बढ़ता हुआ लग रहा है।

करियर: व्यवसाय में नया काम शुरू करने के लिए स्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। मेहनत के अनुसार उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। अपने कामों की गोपनीयता का ध्यान रखें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में विश्वसनीयता बनी रहेगी। लव: व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे। स्वास्थ्य: काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा, और आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और शांत महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

मीन - पॉजिटिव: कोई खास काम समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक तथा आत्मिक शांति बनी रहेगी। यदि आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा स्वार्थी भी होना जरूरी है। वित्तीय योजनाओं को भी कार्य रूप देने का सही समय है। नेगेटिव: काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है, लेकिन इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी दिनचर्या पर ही पड़ेगा, इसलिए संयम बनाए रखें। अनजान लोगों के साथ संपर्क में रहने से आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

करियर: व्यवसायिक स्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है, इसलिए सभी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना बहुत जरूरी है। व्यापार करने वाली महिलाएं अच्छा मुनाफा कमाएंगी। ऑफिस में किसी भी प्रकार की चल रही राजनीति से दूर ही रहें। लव: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। अविवाहितों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य: अत्यधिक काम के बोझ की वजह से जोड़ों और टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव और चिंता करने से बचें। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2

🧠 Pro Tip

Skip the extension — just come straight here.

We’ve built a fast, permanent tool you can bookmark and use anytime.

Go To Paywall Unblock Tool
Sign up for a free account and get the following:
  • Save articles and sync them across your devices
  • Get a digest of the latest premium articles in your inbox twice a week, personalized to you (Coming soon).
  • Get access to our AI features

  • Save articles to reading lists
    and access them on any device
    If you found this app useful,
    Please consider supporting us.
    Thank you!

    Save articles to reading lists
    and access them on any device
    If you found this app useful,
    Please consider supporting us.
    Thank you!