Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (2 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि के लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है, कुंभ और मीन राशि वालों को अचानक सफलता मिलने के योग हैं | Dainik Bhaskar


This article presents daily tarot horoscopes for various zodiac signs, predicting career prospects, love life, and health for Friday, May 2nd, 2025.
AI Summary available — skim the key points instantly. Show AI Generated Summary
Show AI Generated Summary
We located an Open Access version of this article, legally shared by the author or publisher. Open It

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (2 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृष राशि के लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है, कुंभ और मीन राशि वालों को अचानक सफलता मिलने के योग हैं

2 मई, शुक्रवार को वृष राशि के लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। नई शुरुआत के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि वालों का कोई बड़ा फैसला या निवेश करियर के लिए फायदेमंद हो सकता है। कुंभ और मीन राशि के लोगों को अचानक सफलता मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का दिन जोश से भरा रहेगा, पर थोड़ी बेचैनी भी महसूस हो सकती है। परिवार में सब खुश रहेंगे। बच्चों से हल्की बहस हो सकती है। पैसों के मामले में सावधान रहें। अचानक बड़ा खर्चा हो सकता है। कारोबारियों को नए मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना जरूरी होगा। घर में तनाव हो सकता है। आपकी अच्छी सोच से माहौल सुधर जाएगा। रिश्तों में कुछ मुद्दे उठ सकते हैं, पर समझदारी से उन्हें सुलझा पाएंगे।

करियर: काम की जगह अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। आप किसी बड़े काम को संभाल सकते हैं, जो आगे सफलता का रास्ता खोलेगा। चुनौतियां आ सकती हैं, पर आप अपनी लीड करने की ताकत से उन्हें पार कर लेंगे। प्रेम: आपके प्रेम जीवन में मन की कुछ अनकही बातें सामने आ सकती हैं, जिनसे थोड़ी दूरी बन सकती है। समय के साथ अपने विचार साझा करेंगे और हालात बेहतर होंगे। रिश्ते में मिठास आएगी। स्वास्थ्य: मानसिक सेहत में थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें। तनाव महसूस हो, तो योग और ध्यान करें। शारीरिक रूप से सिरदर्द और पीठ दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, शरीर को आराम दें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 5

आज का दिन आपके लिए अच्छा और संतुलित रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके सहयोग से घर का माहौल और भी प्यारा होगा। पैसों के हिसाब से दिन अच्छा है, खासकर लंबे समय के निवेश से फायदा होगा। कारोबारी लोग अपने काम में कुछ नया ला पाएंगे, जिससे व्यापार में सफलता की उम्मीद बढ़ेगी। आप अपने काम में कुशलता दिखाएंगे और तारीफ पाएंगे। घर में छोटा जश्न हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी होगी। रिश्तों में मिठास रहेगी, पर किसी पुराने मुद्दे पर हल्की बातचीत हो सकती है।

करियर: करियर में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपने काम के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे और बड़े अधिकारी आपकी मेहनत सराहेंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है, जिसमें आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम: आपके प्रेम जीवन में संतुलन और समझदारी रहेगी। आप और आपके साथी के बीच समझ बढ़ेगी। जिससे रिश्ता मजबूत होगा। पुराने मुद्दों को मिलकर बात करके सुलझा पाएंगे। बच्चों के साथ भी अच्छे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य: आपका शरीर स्वस्थ रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग की मदद लें। पेट से जुड़ी छोटी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए अच्छा खाना खाएं। मन की शांति के लिए खुद को समय दें। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6

आज का दिन खुद को समझने और सोचने का रहेगा। परिवार में रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है, पर आपके विचारों से स्थिति सुधर जाएगी। पैसों के हिसाब से दिन मिलाजुला रहेगा, थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते हैं, पर समय आने पर फायदा मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ छिपे हुए मौके हो सकते हैं, जिनसे वे अपने काम को बढ़ा सकते हैं। आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं, पर अपनी अंदर की ताकत से जल्दी बाहर आएंगे। घर में पुरानी समस्या पर बात हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाया जा सकता है।

करियर: आपका करियर आज कुछ नया मोड़ ले सकता है। आप किसी नई दिशा में बढ़ सकते हैं, जो आगे फायदेमंद होगी। काम की जगह कोई खास बात पता चल सकती है, जिससे आपका काम आसान होगा। प्रेम: प्रेम जीवन में गहरे भावनात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपको और आपके साथी को एक दूसरे पर कम भरोसा महसूस हो सकता है, पर यह समय खुलकर बात करने और सच्चाई जानने का है। आपको साथी से खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि आज आपकी सोच थोड़ी उलझ सकती है। हल्का तनाव और चिंता हो सकती है, पर ध्यान और शांति से इसे दूर करें। शारीरिक रूप से कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी, पर दिमागी थकावट महसूस कर सकते हैं। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 2

आज का दिन मेहनत और लगन से जुड़ा रहेगा। परिवार में सब मिलकर काम करेंगे, जिससे माहौल शांत और अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में यह दिन मेहनत वाला रहेगा और आपको अपने निवेश का सही फायदा मिल सकता है। व्यापारियों को अपने काम में पूरी मेहनत और ध्यान लगाना होगा, जिससे आगे अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप कुछ नई जिम्मेदारियां लेंगे, पर समय के साथ उन्हें आसानी से संभाल पाएंगे। घर में कुछ रोजमर्रा के कामों को लेकर चहल पहल हो सकती है, पर कोई बड़ा झगड़ा नहीं होगा।

करियर: नौकरी और बिजनेस में मेहनत का फल मिलेगा। जो काम आप पहले से कर रहे थे, उसमें सुधार और तरक्की के संकेत हैं। कुछ नए काम या जिम्मेदारियों से आपको फायदा होगा। इसके लिए आपको और मेहनत करनी होगी। प्रेम: प्रेम जीवन में आप और आपके साथी के बीच अच्छी समझ रहेगी। छोटी मोटी बातों पर आप दोनों मिलकर बात करेंगे और हल निकालेंगे। रिश्ते में ठहराव और भरोसा बढ़ेगा। बच्चों के साथ भी अच्छे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य: आपका शरीर स्वस्थ रहेगा, पर मानसिक रूप से थोड़ा थकान महसूस हो सकता है। इसलिए खुद को आराम देने की जरूरत होगी। कुछ हल्की पेट की समस्या हो सकती है, इसलिए अच्छा खाना खाएं। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

आज का दिन आपके लिए स्थिरता और समृद्धि का रहेगा। परिवार में सबका साथ मिलेगा और घर का माहौल सुखमय रहेगा। पैसों के हिसाब से यह दिन बहुत अच्छा रहेगा, पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कारोबारियों को उनकी मेहनत का सही नतीजा मिलेगा, जिससे आगे तरक्की होगी। आप अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे और तारीफ पाएंगे। घर में सुख शांति बनी रहेगी, पर किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। रिश्तों में विश्वास और समझदारी बढ़ेगी और मिलकर समस्याएं हल होंगी।

करियर: करियर में आज सफलता के संकेत हैं, खासकर अगर आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आपकी मेहनत का नतीजा अब सामने आ सकता है। आप नए पद पर जाना चाहते हैं, तो सफलता की पूरी उम्मीद है। कोई जरूरी पैसे से जुड़े समझौते पर दस्तखत हो सकते हैं। प्रेम: प्रेम जीवन में आज ठहराव रहेगा और आप व आपका साथी एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा कोशिश करेंगे। आपके रिश्ते में भरोसा और समझदारी बढ़ेगी। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए यह अच्छा समय है। स्वास्थ्य: शरीर और मन से आप स्वस्थ रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी, पर मानसिक रूप से थोड़ी चिंता हो सकती है। मन को शांति देने के लिए योग या ध्यान करने से आराम मिलेगा। पेट की समस्या हो सकती है, खाने पीने पर ध्यान दें। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 3

कन्या - सेवन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन आपको सतर्क रहने का संकेत देगा। परिवार में कुछ छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं, जिन्हें बिना ज्यादा तनाव के सुलझाना होगा। पैसों के हिसाब से दिन मिलाजुला रहेगा और आपको किसी बड़ी वित्तीय योजना पर फिर से सोचना पड़ सकता है। कारोबारी लोग सावधानी से फैसला लें, क्योंकि धोखे या गलत जानकारी से नुकसान हो सकता है। आपको किसी साजिश का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति संभाल लेंगे। घर का माहौल सामान्य रहेगा, पर कुछ बातों में अनबन हो सकती है। रिश्तों में सावधान रहें, क्योंकि कुछ बातें छिपाई जा सकती हैं।

करियर: आपको किसी छिपे हुए खतरे का सामना करना पड़ सकता है। किसी साथी या सहकर्मी से धोखा मिल सकता है, इसलिए ज्यादा सावधान रहें। जरूरी फैसले लेने से पहले सब बातों पर सोचना जरूरी होगा। प्रेम: प्रेम जीवन में कुछ बातें छिपी रह सकती हैं। आप और आपका साथी कुछ बातें छिपा सकते हैं, जो बाद में दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। इस समय एक दूसरे पर भरोसा करना और खुलकर बात करना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य: आपको थोड़ी मानसिक थकावट हो सकती है, इसलिए आराम और ध्यान की जरूरत होगी। शारीरिक रूप से कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, पर तनाव की वजह से हल्का सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 9

आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत और मौकों से भरा रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और साथ मिलकर किसी नए काम को शुरू करने का विचार हो सकता है। पैसों के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा, खासकर अगर आप नए निवेश या आर्थिक फैसले ले रहे हैं। कारोबारी लोग किसी नई परियोजना में कदम रख सकते हैं, जिससे आगे अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। घर का माहौल सुखमय रहेगा और रिश्तों में नया जोश आएगा।

करियर: नए अवसरों का स्वागत करेंगे। आपके सामने कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आ सकती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आप अपने काम की जगह पर नए बदलावों को लागू करने के लिए तैयार होंगे। प्रेम: प्रेम जीवन में उत्साह और ताजगी का अनुभव होगा। आप और आपका साथी अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार होंगे। दोनों के बीच बातचीत और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ता गहरा होगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, पर हल्की थकान हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम लेना जरूरी होगा। मानसिक रूप से भी आप संतुलित महसूस करेंगे। लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

वृश्चिक - फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आपको पैसों की सुरक्षा और स्थिरता की ओर ले जाएगा। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है, पर आपकी मेहनत से सभी समस्याओं का हल निकलेगा। पैसों के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा, पर ज्यादा खर्च से बचने की जरूरत होगी। कारोबारी लोग पुराने निवेश से फायदा पा सकते हैं, पर किसी नए निवेश में बहुत सतर्क रहें। घर में किसी पुराने मामले पर बात हो सकती है, शांति बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, पर आपकी समझदारी से स्थिति आसानी से सुलझाई जा सकती है।

करियर: अपनी मेहनत का परिणाम दिखेगा। आप अपनी स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा प्रयास करेंगे। कोई बड़ा फैसला या निवेश आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम: प्रेम जीवन में आज आप और आपके साथी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे से उम्मीदें रखेंगे, पर समझदारी से इन समस्याओं को सुलझा सकते हैं। रिश्ता स्थिर रहेगा, पर कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं, इसलिए आराम की जरूरत होगी। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है, जिससे सिरदर्द या नींद की कमी महसूस हो सकती है। हल्का व्यायाम और ध्यान करें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

आज का दिन आपके लिए थोड़ी मुश्किल स्थिति ला सकता है। परिवार में कुछ झगड़े या गलतफहमी हो सकती है, पर आप इसे सुलझा पाएंगे। पैसों के हिसाब से यह दिन मिलाजुला रहेगा, खासकर यदि आप किसी पुराने कर्ज या आर्थिक फैसले से जुड़े हैं। कारोबारियों को किसी अचानक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, पर इससे उबरने के रास्ते खुलेंगे। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, पर अपनी सोच से आप इसे सुधार सकते हैं। रिश्तों में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, पर संयम और समझ से स्थिति बेहतर होगी।

करियर: कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। काम की जगह पर किसी पुराने विवाद या समस्या को लेकर तनाव बढ़ सकता है। अपनी मेहनत से चुनौतियों का सामना करना होगा, पर आपकी मजबूत इच्छाशक्ति से आप स्थिति संभाल सकते हैं। प्रेम: प्रेम जीवन में आज आप और आपके साथी के बीच थोड़ा तनाव आ सकता है। रिश्तों में पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, जिससे कड़वाहट आ सकती है। यह समय एक दूसरे से सच्चाई कहने का है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है, जिससे सिरदर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, खासकर कमर और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ध्यान और आराम से आप इस तनाव से बाहर निकल सकते हैं। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 8

आज का दिन आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा और आप सभी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। पैसों के हिसाब से यह दिन अच्छा रहेगा, खासकर अगर आप अपने पैसों के मामलों को ठीक कर रहे हैं। कारोबारियों को अपने काम में कुछ नया लाने के लिए सही मौका मिलेगा, जिससे उनके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आप अपने काम में पूरी ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। घर में किसी आयोजन या उत्सव का माहौल बन सकता है। रिश्तों में उत्साह और समझदारी का अनुभव होगा।

करियर: आपके आत्मविश्वास और क्षमता को सराहा जाएगा। काम की जगह पर आपके प्रयासों का अच्छा असर पड़ेगा और आप नए काम या जिम्मेदारियां लेंगे। आपके पास लीड करने की क्षमता होगी और आप अपनी टीम को सफलता की ओर ले जा सकते हैं। प्रेम: प्रेम जीवन में आप और आपके साथी एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान दिखाएंगे। रिश्ते में मिठास और समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। आपको एक दूसरे की बातों को बेहतर तरीके से समझने का समय मिलेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। हालांकि, मानसिक रूप से आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। अच्छा खाना और पूरी नींद लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लकी कलर: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 3

कुंभ - व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज का दिन आपके लिए अच्छे भाग्य और बदलावों से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और सबका सहयोग मिलेगा। पैसों के हिसाब से यह दिन फायदेमंद रहेगा, खासकर अगर आप कोई लंबी अवधि का निवेश कर रहे हैं। कारोबारी लोग नए मौकों से जुड़ सकते हैं, जो उनके व्यापार को नई ऊँचाई पर ले जाएंगे। आप किसी अचानक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छे बदलावों का है।

करियर: आपको अचानक सफलता महसूस होगी। काम की जगह पर आप किसी जरूरी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और उसका नतीजा आपके पक्ष में होगा। नए मौके मिल सकते हैं जो आपके करियर को नई दिशा देंगे। प्रेम: प्रेम जीवन में आज खुशियों का अनुभव होगा। आप और आपके साथी के बीच तालमेल बढ़ेगा और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। यह समय नए रिश्तों की शुरुआत का हो सकता है, या पुराने रिश्ते को नई दिशा देने का। स्वास्थ्य: आप शरीर और मन से स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी का इलाज सफल रहेगा और आप ताजगी महसूस करेंगे। हालांकि, हल्का मानसिक तनाव हो सकता है, जिसे आप ध्यान या आराम से दूर कर सकते हैं। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2

आज का दिन आपको कुछ मानसिक तनाव और भावनात्मक मुश्किलों का सामना करवा सकता है। परिवार में कुछ विवाद हो सकता है, पर समय के साथ हल निकल जाएगा। पैसों के हिसाब से यह दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर यदि आप किसी पुराने खर्चे या नुकसान से परेशान हैं। कारोबारी लोग किसी पिछली योजना से खुश नहीं होंगे, पर इससे कुछ जरूरी सीख मिलेगी। कुछ नकारात्मक हालात से गुजर सकते हैं, पर इस समय को बदलाव लाने का मौका समझें। रिश्तों में थोड़ी दूरियां बढ़ सकती हैं, पर आपसी समझ से इन समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

करियर: आपको किसी अचानक असफलता का सामना हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। पर यह एक जरूरी सबक होगा जो आगे आपके फैसलों को बेहतर बनाएगा। काम की जगह पर पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं। प्रेम: प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन हो सकती है। आप और आपके साथी के बीच कुछ गलतफहमी या कड़वाहट सामने आ सकती है। यह समय कुछ दूरी बनाने का हो सकता है, पर यह रिश्ते में सुधार लाने के लिए जरूरी है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मन की स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको आराम की जरूरत होगी। हल्की चिंता या उदासी हो सकती है, पर खुद को सकारात्मक रखने के लिए योग और ध्यान करें। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 5

🧠 Pro Tip

Skip the extension — just come straight here.

We’ve built a fast, permanent tool you can bookmark and use anytime.

Go To Paywall Unblock Tool
Sign up for a free account and get the following:
  • Save articles and sync them across your devices
  • Get a digest of the latest premium articles in your inbox twice a week, personalized to you (Coming soon).
  • Get access to our AI features

  • Save articles to reading lists
    and access them on any device
    If you found this app useful,
    Please consider supporting us.
    Thank you!

    Save articles to reading lists
    and access them on any device
    If you found this app useful,
    Please consider supporting us.
    Thank you!