Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | May Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio, and other signs | 5 राशियों के लिए बड़े बदलाव वाला होगा ये महीना: मिथुन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है, सिंह राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे​​​​​​​ | Dainik Bhaskar


AI Summary Hide AI Generated Summary

May 2025 Horoscope: Overview

This monthly horoscope, published by Dainik Bhaskar, offers predictions for all 12 zodiac signs (rashi) for May 2025. It details the astrological influences of the month, highlighting planetary movements and their impact on various aspects of life.

Key Predictions

  • Aries (मेष): Improved financial situation, potential for travel, but also work pressure and possible health concerns.
  • Taurus (वृष): Favorable time for investments, especially in real estate and the stock market, but potential for indigestion and heart-related issues.
  • Gemini (मिथुन): Opportunities for promotions and new responsibilities, but also emotional instability and potential budget issues.
  • Cancer (कर्क): Relief from previous problems, potential for travel, but work overload and potential financial difficulties.
  • Leo (सिंह): Mixed influences, potential for job relocation, but also the need to manage workload and avoid impulsive financial decisions.
  • Virgo (कन्या): Most work will go as planned, potential for receiving overdue payments, but also increased expenses.
  • Libra (तुला): Positive start, potential for travel and job transfer, but potential disagreements and health concerns related to blood pressure.
  • Scorpio (वृश्चिक): Smooth month, resolutions for children's issues, but need to avoid interference in others' matters.
  • Sagittarius (धनु): Planning for children's future, potential for increased expenses, and need to manage work pressure.
  • Capricorn (मकर): Mixed influences, new work opportunities but also some challenges and potential health issues.
  • Aquarius (कुंभ): Resolution of past issues, social responsibilities, but potential legal challenges and property-related concerns.
  • Pisces (मीन): Challenges will persist, but you will find solutions, focus on career and studies, and potential health issues from overwork.

The article advises readers to maintain a balanced lifestyle and be mindful of potential challenges.

Sign in to unlock more AI features Sign in with Google

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | May Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio, And Other Signs

5 राशियों के लिए बड़े बदलाव वाला होगा ये महीना:मिथुन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है, सिंह राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे​​​​​​​

मई में सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और राहु-केतु राशि बदलेंगे। इन 6 ग्रहों के राशि बदलने से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृष राशि के शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

सिंह राशि वालों की नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कन्या राशि वालों को नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। तुला राशि वालों को नौकरी में मन मुताबिक ट्रांसफर मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर इस महीने सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना...

मेष – पॉजिटिव: आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे। इस महीने वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। विशेष योजना में निवेश करने से फायदा मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। इस महीने यात्रा का योग है। यात्रा से बिजनेस और निजी जीवन में फायदा हो सकता है। नेगेटिव: काम का दबाव बना रहेगा। ज्यादा काम करने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थकान भी महसूस करेंगे। गैर जरूरी खर्चों से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में कम्युनिकेशन की कमी से समस्याएं आ सकती हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम रखें। प्लानिंग बनाकर फैसले लें। करियर: नौकरी और बिजनेस के लिए अनुकूल समय रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। मेटल का बिजनेस करने वाले लोगों को फायदे के मौके मिल सकते हैं। नई साझेदारी या योजनाओं से ज्यादा फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत की तारीफ होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। इस बात का ध्यान रखें कि साथ काम करने वालों से किसी तरह का मतभेद न हो। बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। परिवार: व्यस्तता के कारण रिश्तों को समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। अविवाहित लोगों के लिए ये महीना नए रिश्ते बनाने के लिए अच्छा है। करीबी लोगों के साथ ईमानदारी और धैर्य से व्यवहार करें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। एक-दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। लव मैरिज करना चाहते हैं तो परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है। हेल्थ: गर्मी और तनाव के कारण सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पैर में चोट लगने की आशंका है। ब्लड प्रेशर गड़बड़ा सकता है। मुंह के छाले होने की भी आशंका है। पानी की कमी से थकान महसूस होगी। पौष्टिक आहार लें। भरपूर पानी पिएं। संयमित दिनचर्या से सेहत अच्छी रहेगी। नियमित तौर पर कसरत, योग और मेडिटेशन करें।

वृष – पॉजिटिव: रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नई योजनाएं और प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक नजरिये से फायदेमंद समय है। निवेश से फायदा होगा। इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने का मन है तो अच्छा समय है। घर और समाज में आपके कामों की तारीफ होगी। नेगेटिव: काम के दबाव और रिश्तों में संतुलन रखने की जरूरत होगी। बच्चों की समस्या सुलझाने के लिए समय निकालें। आर्थिक फायदा होने के योग हैं। फालतू खर्चे और यात्राओं से बचें। जल्दबाजी में फैसले न लें। करियर: रियल एस्टेट में निवेश के लिए अच्छा समय है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। बड़े लेनदेन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में ज्यादा पैसा न लगाएं। साझेदारी करने का विचार है, तो संभलकर रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार: रिश्तों में समझ और तालमेल रहेगा। करीबी लोगों के साथ अच्छे समय का मजा लेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली रहेगी। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी के विचारों को महत्व देने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ: इनडाइजेशन हो सकता है। हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी तरह के लापरवाही न करें। अच्छे खानपान और कसरत को प्रायोरिटी पर रखें। घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर घर की देखभाल में एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहें।

मिथुन – पॉजिटिव: रचनात्मकता, नई संभावनाओं और व्यक्तिगत विकास का समय है। आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सक्षम होंगे। पुराने विवाद और अड़चनें समाप्त होंगी। जिससे जीवन में स्थिरता आएगी। युवाओं को शिक्षा, करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्धियां मिलेंगी। आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व आगे बढ़ने में मदद करेगा। नेगेटिव: महीने की शुरुआत में आप भावनात्मक और मानसिक अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। ज्यादा सोचने और जल्दबाजी में फैसले लेने से समस्याएं भी हो सकती हैं। बेहतर होगा किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के बड़े लोगों से सलाह जरूर लें। पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक खर्चों और निवेश के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। करियर: करियर के लिहाज से ये समय नए अवसर और चुनौतियों का रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स मिलने का समय है। विदेश से जुड़े काम या यात्राओं के योग भी बना रहे हैं। योजनाओं को लागू करने से पहले पूरी तैयारी करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि, टीम वर्क और सहकर्मियों के साथ सहयोग बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार: रिश्तों के मामले में यह महीना मधुर और सशक्त रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन स्थिर रहेगा। आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। ईगो और गलतफहमी से बचना होगा। परिवार में महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने की संभावना है। हेल्थ: अपनी सेहत के लिए विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। महिलाएं विशेष रूप से अपना ध्यान रखें। इन्फेक्शन जैसी समस्या बढ़ने की आशंका है। परंपरागत इलाज लेना उत्तम रहेगा।

कर्क – पॉजिटिव: महीने की शुरुआत में ही पिछले कुछ समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी। रूटीन में कुछ परिवर्तन लाने के लिए परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। आराम तथा मनोरंजन में भी समय बीतेगा। स्टूडेंट्स को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। राहत और सुकून मिलेगा। नेगेटिव: काम का बोझ बढ़ सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है। फालतू कामों में खर्चा करने से घर का बजट बिगड़ सकता है। लेनदेन में पैसा फंस सकता है। आर्थिक समस्या आ सकती है। घर-परिवार के बड़े लोगों का सम्मान करें। करियर: बिजनेस में महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस करें। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग अपने काम के लिए समर्पित रहें। उपलब्धियां मिलने की संभावना है। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों को और मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार: पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक बनी रहेगी। जिससे संबंधों में और अधिक नजदीकी आएगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मांगलिक काम की योजनाएं बनेंगी। घर-परिवार में बच्चे के जन्म की शुभ सूचना भी मिल सकती है। हेल्थ: किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। सिर दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। आहार-व्यवहार संयमित रखें। थोड़ा समय प्रकृति के साथ बिताएंगे। इससे शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा।

सिंह – पॉजिटिव: ये महीना मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। रुके कामों में तेजी आएगी। साथ ही साथ अत्यधिक मेहनत आपको थका देगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होने से लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ाने का बेहतरीन समय है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर किसी योजना को साकार करने में कामयाब रहेगा। नेगेटिव: आलस और सुस्ती जैसी कमजोरी पर काबू रखें। कोई भी योजना बनाने के साथ उस पर काम करने पर भी ध्यान दें, लेकिन अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें। रुपए-पैसों के मामले में ज्यादा भावुकता से नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी फैसला प्रैक्टिकल हो कर लें, अन्यथा आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव में समझदारी लाएं। करियर: बिजनेस के नजरिये से ये महीना अनुकूल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। मशीनरी कारखाने से संबंधित व्यापार में काम की क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कामकाज संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी, हालांकि आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार: पति-पत्नी का आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से इमेज बिगड़ सकती है। प्रेमी एक-दूसरे के साथ बहुत वक्त बिताएंगे। छोटी बातों पर अनबन होने की आशंका है। हेल्थ: अत्यधिक कामकाज की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें तथा फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है।

कन्या – पॉजिटिव: इस महीने ज्यादातर काम मनचाहे तरीके से पूरे हो जाएंगे। पिछले काफी समय से रुका पैसा मिल सकता है। किसी भी मुश्किल काम को मेहनत से हल करने की क्षमता रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप घर पर भी अपना भरपूर सहयोग देंगे। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों में मजबूती आएगी। नेगेटिव: इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। जिसकी वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें, वरना आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने स्वभाव में समझदारी लाएं। शुभचिंतकों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। करियर: कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था रहेगी। अच्छी रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। अनुभवी व्यक्ति का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। कार्य की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। सुकून और शांति मिलेगी। परिवार: पारिवारिक और बिजनेस में बेहतर तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर तनाव रह सकता है, हालांकि समय रहते उसका समाधान मिल जाएगा। प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। हेल्थ: तनाव और थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। खानपान में संयम रखें। ज्यादा तला-भूना खाना खाने से बचें। ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ सकती है। योग और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

तुला – पॉजिटिव: माह की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है, इसलिए आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर फोकस रहे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जिसकी वजह से आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। युवा अपनी मेहनत और एकाग्रता से लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। नेगेटिव: आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य ही रहेगा, इसलिए सोच-समझकर ही व्यय करें या किसी योजना में पैसा लगाएं। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना सहयोग देना आपका दायित्व है। कभी-कभी ऐसा प्रतीत हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। हालांकि यह आपका भ्रम ही है। समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। इस वजह से भविष्य को लेकर चल रही योजनाएं कुछ हद तक सुलझ जाएंगी, लेकिन साथ ही भरपूर मेहनत भी करनी होगी। कारोबार को लेकर लंबी यात्रा का भी प्लान बन सकता है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है। परिवार: पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक व्यवस्था पर न होने दें। प्रेम संबंधों में दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी। हेल्थ: जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। वे अपना पूरा ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी बरतना और व्यवस्थित दिनचर्या रखना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक – पॉजिटिव: ये माह मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्या का कोई समाधान मिलने से सुकून मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखद बनाकर रखेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। नेगेटिव: दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, वरना कुछ लोग अकारण ही आपके खिलाफ हो जाएंगे। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों में व्यस्त और मस्त रहें। युवा जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में अनुचित कार्यों का सहारा न लें। धैर्य और संयम से अपने डेली रूटीन के कार्यों को करते रहें। करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ न कुछ हलचल बनी रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात होगी और व्यवसाय में विस्तार संबंधी कुछ नई योजनाओं पर विचार होगा, इन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। कोई व्यावसायिक यात्रा संभव है। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े कार्य जल्दी पूरा करें। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी या बॉस आपकी कार्यप्रणाली की सराहना करेंगे। परिवार: पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंध मधुर हो जाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन घर के वातावरण को सुखी बनाकर रखेगा। हेल्थ: ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन के सेवन से एसिडिटी और बदहजमी की समस्या हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने पदार्थों का सेवन न करें।

धनु – पॉजिटिव: इस माह आप संतान के भविष्य को लेकर कुछ विशेष प्लानिंग करेंगे। परिवारजनों के साथ भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श करेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। विद्यार्थी तथा युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। अपनी मेहनत के अनुसार अनुकूल परिणाम पाने में भी सफल रहेंगे। नेगेटिव: अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इस वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर जरूर अमल करें। माह के दूसरे सप्ताह में आवाजाही करनी पड़े तो सावधानी बरतें। करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन लाने की चेष्टा न करें, क्योंकि अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा और अभी परिवर्तन लाने से वर्तमान गतिविधियों में भी रुकावटें आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बहुत ही ध्यानपूर्वक करने की जरूरत है। इस समय बॉस या उच्चाधिकारियों के साथ कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार: घर में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग भी आपको सुकून देगा। प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। हेल्थ: डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें हो सकती है। इस वजह से थकान और तनाव महसूस करेंगे। लापरवाही बिल्कुल न करें।

मकर – पॉजिटिव: इस राशि के लोगों के लिए ये माह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कोई नई गतिविधि शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर फोकस रखें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और आपका आत्म सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी विशेष योजना पर निवेश करना फायदेमंद रहेगा। युवाओं को किसी कंपटीशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है। नेगेटिव: रिश्तेदारी के मामले में तालमेल बिठाकर रखने की जरूरत है। गुस्से व जल्दबाजी पर काबू रखना होगा। समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर बिल्कुल न उलझें। शक और वहम जैसा व्यवहार आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। करियर: व्यवसाय संबंधी कोई नया कार्य शुरू होगा, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां अवश्य आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी और काबिलियत से इन समस्याओं का समाधान पा लेंगे। पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस रखें। इस समय कार्य का प्रेशर बहुत अधिक रहेगा। परिवार: पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे और घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियों को सुलझाने के लिए आपसी संवाद का सहारा लें। हेल्थ: इस समय खांसी-जुकाम और बुखार की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि भरपूर आराम करें और अपना उचित इलाज लें। अपनी जीवन शैली और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल का निवारण इस माह होने वाला है। आपका कर्म प्रधान होना आपके लिए उचित रहेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों के बीच बेहतर स्थान बना लेंगे। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। धन और समय का उचित प्रबंध करने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। नेगेटिव: कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसे समय रहते सुलझाना होगा। कोई समस्या आने पर घबराने के बजाय उसे हल करने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी की खरीदी से संबंधित मामला अटक सकता है। इस वजह से चिंता रहेगी, लेकिन जल्दी ही समय में बदलाव भी आएगा और स्थिति बेहतर होगी। करियर: पारिवारिक और व्यक्तिगत परेशानियों को व्यवसाय पर हावी न होने दें। जरा सी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। आपको अवश्य ही कोई उचित मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरी में अपने सीनियर्स और बॉस के साथ संबंधों में खटास न आने दें। परिवार: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के मामले में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। वरना दूरियां बढ़ेंगी। हेल्थ: अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, इस समय कोई इन्फेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाते रहें।

मीन – पॉजिटिव: माह में समस्याएं बनी रहेंगी, लेकिन आप अपने विवेक और साहस से उनका समाधान भी हासिल कर लेंगे। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को सफलता मिलेगी। इस समय अपने करियर और पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान देना होगा। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिसमें आपके विचारों को प्राथमिकता भी मिलेगी। नेगेटिव: अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। हालांकि आप समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल निकाल लेंगे। दूसरों के मामले में अपना हस्तक्षेप करने से परहेज रखें। कोई काम गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अगर एग्जाम, कंपटीशन में सफलता हासिल करनी है तो बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। करियर: कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में कुछ हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। राजनीतिक संपर्कों से सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की तरफ से उचित सहयोग नहीं मिलेगा। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट को आप अपने दम पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने सहकर्मियों की मदद से अपने टारगेट हासिल करने में सक्षम रहेंगे। परिवार: पति-पत्नी के सहयोगात्मक रवैये से घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलते रहेंगे। हेल्थ: ज्यादा मेहनत की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए आराम करना भी जरूरी है। मौसम से संबंधित समस्याएं सेहत को प्रभावित कर सकती हैं।

Was this article displayed correctly? Not happy with what you see?


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device